प्रीति को किसने किया परेशान ?

कुछ दिन पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें प्रीति जिंटा नजर आ रही थीं और उनका पीछा एक हैंडीकैप्ड शख्स कर रहा था। वो क्लिप काफी वायरल हुई थी। अब एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में लिखा और इंस्टाग्राम पर लंबा- चौड़ा पोस्ट शेयर कर हाल-ए-दर्द बयां किया था। साथ ही उस महिला का भी जिक्र किया था, जिसने उनकी बेटी को जबरन किस कर लिया था।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT


सार्वजनिक रूप से परेशान करने पर प्रीति ने जो कुछ कहा, उस पर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने सपोर्ट किया है। दरअसल प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विट कर पोस्ट में दो घटनाओं का जिक्र किया था, कि कैसे उन्हें पब्लिक में सताया गया। इसके साथ ही उन्होंने वो वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें व्हीलचेयर पर बैठा आदमी उनकी कार के दरवाजे को पीट रहा है। साथ ही उस महिला को भी लपेटा था जिसने उनकी बेटी जिया को जबरन किस किया जब एक्ट्रेस ने साथ में फोटो लेने से मना कर दिया था।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT


इस घटना के बाद से उन्हें सदमे ने घेर लिया था, ऐसा खुद अभिनेत्री ने बयान दिया है। प्रीति जिंटा का समर्थन करने के लिए बहुत से अभिनेता और अभिनेत्रींयां सामने आई।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT


प्रीति जिंटा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 'मुझे इस देश में किसी और की तरह जीने का समान अधिकार है, जैसे मैं चाहती हूं। इसलिए कृपया आप जज करने से पहले सोचें और कृपया हर चीज के लिए मशहूर हस्तियों को दोष देना बंद करें। एक कहानी के हमेशा दो पक्ष होते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, मेरे बच्चे किसी का हिस्सा नहीं हैं। पैकेज डील और इन सब का शिकार होने के लिए नहीं है, इसलिए कृपया मेरे बच्चों को अकेला छोड़ दें और उनके पास फोटो लेने या उन्हें छूने/पकड़ने के लिए न आएं

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT