दुनिया के 5 ऐसे देश जिनका खाना होता है सबसे तीखा और मसालेदार, इसमें तो भारत भी पीछे नहीं है

खाने को अगर स्वादिष्ट बनाना है, तो उसमें तीखे मसाले डाल दीजिए, खाने का स्वाद अपने आप ही बदल जाएगा। हां, वो बात अलग है कि आप उसे बनाने के बाद कैसे खाते हैं, ये तो आप ही की जिम्मेदारी होगी। वैसे दुनिया में कुछ ऐसे ही देश है

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT


खाने को अगर स्वादिष्ट बनाना है, तो उसमें तीखे मसाले डाल दीजिए, खाने का स्वाद अपने आप ही बदल जाएगा। हां, वो बात अलग है कि आप उसे बनाने के बाद कैसे खाते हैं, ये तो आप ही की जिम्मेदारी होगी। वैसे दुनिया में कुछ ऐसे ही देश हैं, जो इतना तीखा खाना बनाते हैं कि एक टुकड़ा खाने के बाद ही इंसान की आंखों से आंसू निकल जाए। यकीन नहीं होता, तो चलिए आज हम आपको उन देशों के बारे में बताते हैं, जहां सबसे तीखा खाना खाया जाता है।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT


भारत और मसालेदार खाने को कोई अलग नहीं कर सकता, क्यों सही कहा न? ये देश सचमुच अपने अलग-अलग मसालों के लिए जाना जाता है। यहां की मिर्च, लहसुन, अदरक, इलायची और काली मिर्च के बिना तो मानों हर खाना अधूरा है। मसालों के इतने सारे विकल्पों के साथ, मिर्च और लहसुन का पेस्ट भारतीय खाने को और टेस्टी बना देता है। इन सबकी वजह से भारत के खाने को सबसे मसालेदार खानों में गिना जाता है।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT


अगर आप कभी थाईलैंड गए हैं, और वहां की मशहूर करी टेस्ट की है, तो आपने खुद देखा होगा की ग्रेवी काफी लाल होती और उसमें खूब सारे मसाले पड़े होते हैं। सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि वो रेसिपी को और तीखा बनाने के लिए ऊपर से लाल मिर्च भी डालते हैं। थाईलैंड अपने स्वादिष्ट और मसालेदार खाने के लिए जाना जाता है। यहां आपको मसालेदार सूप और फ्राइड खाना देखने को मिल जाएगा, जिनके जड़ी बूटियों और मसालों में पकाया जाता है।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT


मेक्सिकन लोग एलपीनो, पाब्लोअन, हैबानेरो, एंचो और सेरानो मिर्च खाने को तीखा बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, जो कि दुनिया की सबसे तीखी मिर्च हैं। अगर आप मेक्सिको गए हैं, तो आपको पता होगा कि यहां का कुछ मात्रा में खाना ही, लोगों के आंसू निकाल देता है। यहां की हर एक रेसिपी में जबरदस्त मसाले पाए जाते हैं।